बिलासपुर के चकरभाठा एयरपोर्ट में मार्च 2025 से नाइट लैंडिंग की सुविधा शुरू होने जा रही है। रायपुर के बाद यह छत्तीसगढ़ का दूसरा एयरपोर्ट होगा, जहां रात में विमान उतर सकेंगे। एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि नाइट लैंडिंग के लिए आवश्यक सिविल वर्क का टेंडर निर्वाचन आयोग की अनुमति से खोला जा चुका है और जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। साउथ कोरिया से डिवाइस मंगाया जाएगा इस प्रोजेक्ट के लिए डॉप्लर वेरीहाई फ्रिक्वेंसी ओमनी रेंज डिवाइस (विमानों की उड़ान की स्थिति और दिशा बताने वाला) साउथ कोरिया से मंगाई जा रही है। बताया जा रहा है कि नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू होते ही यहां से उड़ानों की संख्या में वृद्धि होगी। मार्च तक पूरा होगा काम एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर एन बीरेन सिंह के मुताबिक, डिवाइस की आपूर्ति और सिविल वर्क मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से नाइट लैंडिंग का लाइसेंस प्राप्त किया जाएगा। VFR संचालन की अनुमति भी मिली चकरभाठा एयरपोर्ट को पहले ही वीएफआर संचालन की अनुमति मिल चुकी है, जिससे 1500 मीटर की दृश्यता में भी विमानों के उड़ान भरने और उतरने में कोई समस्या नहीं होती। वर्तमान में एयरपोर्ट से सीमित गंतव्यों के लिए केवल दिन में ही उड़ानें संचालित होती है।


