छत्तीसगढ़ में बीजेपी की डबल इंजन सरकार वेंटिलेटर पर:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज का दावा- बसना नपा में बड़ा डील, जल्द करेंगे खुलासा

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने आज सरायपाली में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने बसना नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी डॉ. खुशबू अग्रवाल के निर्विरोध चुने जाने पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इसमें बड़ा डील हुआ है, जिसका खुलासा जल्द ही पूरे प्रदेश की जनता के सामने किया जाएगा। बैज ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि एक साल में शहरी विकास के लिए कुछ नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गरीबों को आवास तक नहीं दे पा रही है और प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर प्रत्याशियों की खरीद-फरोख्त का भी आरोप लगाया। उन्होंने धमतरी में फॉर्म निरस्त करवाने और नामांकन से रोकने जैसे मामलों का जिक्र किया। सरायपाली में नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी वृंदा भोई के लिए चुनाव प्रचार के दौरान बैज ने कार्यकर्ताओं से जीत के लिए पूरी निष्ठा से काम करने के लिए कहा। उन्होंने दावा किया कि इस बार नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, सरायपाली विधायक चातुरी नंद और पूर्व विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *