छत्तीसगढ़ में यलो अलर्ट….5 जून तक पहुंचेगा मानसून:रायपुर में बारिश,-बिलासपुर समेत कई जिलों भी भीगेंगे, 11 जिलों में बिजली गिरने की आशंका

देश में शनिवार को मानसून ने दस्तक दे दी है। छत्तीसगढ़ में मानसून के 5 जून से पहले पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर में सुबह बादल छाने के बाद बारिश हुई, जबकि बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा समेत 11 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी है। वहीं शनिवार को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला। रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री रहा। रायपुर में सुबह से ही हल्के बादल छाए रायपुर में शनिवार सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे शहर का मौसम पूरी तरह बदल गया है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी ने माहौल को खुशनुमा बना दिया है। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में आज दिन का तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। रायपुर में सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए हैं। दोपहर तक कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई है। यहां बारिश हुई पिछले 24 घंटों में अंबिकापुर, मोहला, देवभोग में 30 मिमी, खरगांव, बेलरगांव, मारी बंगला देवरी, गरियाबंद में 20 मिमी और भानुप्रतापपुर, कुकरेल, मैनपुर, लटोरी, कोटाडोल में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट पिछले 3 दिनों से हो रही बारिश के कारण दिन के तापमान में बड़ी गिरावट आई है। रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम है। इसी तरह बिलासपुर में दिन का तापमान सामान्य से 8 डिग्री कम, दुर्ग में 11.2 डिग्री कम है। साथ ही अंबिकापुर में 7.3 डिग्री और जगदलपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री कम है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। अब जानिए, आज किस जिले में कितनी बारिश होगी मौसम विभाग के मुताबिक आज कोरिया , बिलासपुर , कोरबा में मध्यम भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज चमक के साथ बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
गरज-चमक, बिजली और ओला गिरने के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *