छत्तीसगढ़ में व्यापमं की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर:इस साल कॉन्स्टेबल, स्टाफ नर्स और सब इंजीनियर समेत 32 भर्ती परीक्षाएं; जानिए तारीखें

छत्तीसगढ़ में साल 2025 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर व्यापमं ने जारी कर दिया है। इसमें साल 2025 में दिसंबर तक होने वाली परीक्षाओं की तारीख बताई गई है। व्यापमं इस साल 32 से ज्यादा भर्ती परीक्षाएं लेगा। व्यापमं की ओर से जारी किए गए वार्षिक कैलेंडर में 32 से ज्यादा परीक्षाओं की संभावित तारीख दी गई हैं, जिसमें उप अभियंता, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, मत्स्य निरीक्षक, एडीईओ से लेकर पुलिस कॉन्स्टेबल, स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वॉय तक के पद शामिल हैं। ये परीक्षाएं 09 मार्च 2025 से शुरू हो कर 21 दिसंबर 2025 तक चलेंगी। इसके अलावा ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी व्यापमं की ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर भी लॉग इन कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *