छत्तीसगढ़ में सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO) के 200 पदों के लिए व्यापम ने भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन शुरू कर दिया गया है। 2 मई तक ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। जो लोग ग्रेजुएट हैं, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन ग्रामीण विकास में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वालों को 15% नंबर एक्स्ट्रा मिलेंगे। जो भी उम्मीदवार इस पद के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे 2 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। क्या योग्यता चाहिए ? इसके लिए कम से कम ग्रेजुएट होना जरूरी है। लेकिन अगर किसी उम्मीदवार ने ग्रामीण विकास में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है, तो उसे 15% अतिरिक्त अंक मिलेंगे। यानी उन्हें इस विषय में डिग्री होने का फायदा मिलेगा। कैसे होगी भर्ती परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड यह परीक्षा 15 जून को होगी और एडमिट कार्ड 6 जून से डाउनलोड किए जा सकेंगे। आवेदन में अगर कोई गलती हो गई तो उसे सुधारने का मौका 3 से 5 मई तक मिलेगा। परीक्षा राज्य के सभी 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का सिलेबस CG Vyapam ने इस परीक्षा का सिलेबस भी जारी कर दिया है। जिसे उम्मीदवार vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। एज लिमिट सिलेक्शन प्रोसेस सैलरी लेवल – 6, ग्रेड लेवल 2400 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समय-समय पर प्रसारित आदेशों के अनुसार मंहगाई और अन्य भत्ते दिए जाएंगे। ऐसे करें आवेदन एडमिशन टेस्ट के बाद शुरू होंगी बाकी भर्तियां व्यापम पहले 1 मई से PPT और प्री-MCA जैसी प्रवेश परीक्षाएं करवाएगा। इसके बाद 5 जून को आखिरी एंट्रेंस एग्जाम के बाद अलग-अलग विभागों की भर्तियों की परीक्षाएं शुरू होंगी, जिसमें सहायक विकास अधिकारी की परीक्षा भी शामिल है।


