छत्तीसगढ़ में 55% से बढ़कर 58% हुआ DA:5 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, केंद्र के समान मिलेगा भत्ता, CM साय ने किया ऐलान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) केंद्र सरकार के समान बढ़ाने की घोषणा की है। अब 55% से बढ़ाकर महंगाई भत्ता 58% कर दिया गया है। इस फैसले से प्रदेश के करीब 5 लाख सरकारी कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। इससे कर्मचारियों की मासिक आय में बढ़ोतरी होगी और बढ़ती महंगाई के असर से कुछ राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ के आठवें राज्य सम्मेलन के दौरान की है। डीए बढ़ोतरी की घोषणा के बाद लंबे समय से मांग कर रहे कर्मचारियों में खुशी की लहर है। 5 महीने पहले भी बढ़ा था 3% DA इससे पहले राज्य सरकार ने अधिकारी-कर्मचारी के लिए 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया था। प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। अब 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर 58 प्रतिशत कर दिया गया है। बजट में 53 प्रतिशत किया गया था DA इससे पहले राज्य सरकार ने 3 मार्च को विधानसभा में साल 2025-26 के वार्षिक बजट में 53 प्रतिशत डीए किए जाने की घोषणा की थी। राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करके 53 प्रतिशत कर दिया गया था। सातवें वेतनमान में कार्यरत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी, जबकि छठवें वेतनमान के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 7 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी। यह वृद्धि 1 मार्च 2025 से प्रभावी हुई थी और इसका भुगतान मार्च 2025 के वेतन के साथ अप्रैल माह में शुरू हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *