छत्तीसगढ़ में NEET 2025 परीक्षा आज:1.30 बजे एंट्री बंद, एग्जाम सेंटर की CCTV से होगी निगरानी, जानिए NTA की जरूरी गाइडलाइंस

देश भर में NEET 2025 की परीक्षा आज को आयोजित की गई है। छत्तीसगढ़ में इस बार सिर्फ सरकारी संस्थानों को ही एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। रायपुर में 27 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। जहां जिले के 9300 कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल होंगे। इस परीक्षा को लेकर सेंटर में सीसीटीवी कैमरे, जैमर और बायोमैट्रिक अटेंडेंस की मशीन लगाई लगाई गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट को किसी प्रकार की मैटलिक आयटम जैसे ज्वेलरी, कड़ा, पहनकर आने वाले छात्रों को सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र में स्टूडेंट्स सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक प्रवेश कर सकेंगे। 1.30 बजे के बाद किसी भी कैंडिडेट को सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। NEET को लेकर खास तैयारी नीट को लेकर पिछले साल कई विवाद सामने आए थे। इसे देखते हुए इस बार खासा तैयारी की गई है। परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं।परीक्षा के लिए जिसने आवेदन किया है, वहीं परीक्षा में बैठ रहा है या नहीं, इसकी जांच के लिए एआई की मदद ली जाएगी। इसकी मदद से आवेदन में लगाए गए फोटो, परीक्षा केंद्र में लिए गए फोटो और सीसीटीवी फुटेज से 15 मिनट के फोटो का मिलान किया जाएगा। प्रदेश में इस बार सिर्फ सरकारी संस्थानों में ही परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पिछले साल इतने छात्र हुए थे शामिल नीट यूजी 2024 में छत्तीसगढ़ से 43873 छात्र शामिल हुए। इनमें से 22344 यानी 50.92 प्रतिशत छात्रों ने क्वालिफाई किया था। बीते छह साल में ऐसा पहली बार है, जब इतनी संख्या में छात्रों ने यह परीक्षा पास की थी। 2023 में 41196 छात्रों में से 19610 (47.60 %) नीट क्वालिफाई करने में कामयाब रहे। इस तरह से बीते साल की अपेक्षा राज्य में नीट का रिजल्ट 3.32 प्रतिशत बढ़ा है। एग्जाम सेंटर पर ये लेकर जा सकते हैं… एग्जाम सेंटर पर ये बैन है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *