छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती वर्ष 2025-26 की तैयारियां शुरू

सूरजपुर | छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष 2025-26 के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को एनआईसी कक्ष में कलेक्टर एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिले के सभी विभागीय अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक में तय किया गया कि रजत जयंती वर्ष के तहत जिला, विकासखंड, ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर जनकल्याणकारी और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रमों की रूपरेखा, समयसीमा, प्रतिभागियों की संख्या और हितग्राहियों की भागीदारी पर विस्तार से चर्चा हुई। कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे स्थानीय त्योहारों और विशेष अवसरों से जोड़कर अपनी कार्ययोजना बनाएं। बैठक में डीएफओ पंकज कमल, जिला पंचायत सीईओ कमलेश नंदिनी साहू आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *