छत्तीसगढ़ से MP जाने वाले यात्रियों को राहत:बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस में एक एक्स्ट्रा स्लीपर कोच जुड़ेगा; 21 से 30 अप्रैल तक मिलेगी सुविधा

गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन ने बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। यह सुविधा बिलासपुर से 21 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक उपलब्ध रहेगी। वहीं रीवा से यह सुविधा 22 अप्रैल से 1 मई 2025 तक मिलेगी। गाड़ी संख्या 18247-18248 में यह अतिरिक्त कोच अस्थायी रूप से जोड़ा जा रहा है। रेल प्रशासन का मानना है कि इस पहल से अधिक यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सकेगा। यह कदम यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है। रेलवे लगातार यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रयासरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *