छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:”मद्रास टाइगर्स फॉर अजमल कसाब” संगठन ने भेजा ईमेल, परिसर खाली कराकर ली तलाशी, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। हाईकोर्ट के आधिकारिक वेबसाइट पर मिली इस धमकी के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। हाईकोर्ट परिसर को खाली कराकर तत्काल जांच की गई। हालांकि, इस दौरान कहीं कुछ नहीं मिला। ईमेल आईडी अब्दुल abdia@outlook.com से धमकी भरे मैसेज भेजा गया है, जिसमें “मद्रास टाइगर्स फॉर अजमल कसाब” संगठन का जिक्र है।पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। ईमेल के माध्यम से मिला धमकी भरा मैसेज दरअसल, सोमवार को हाईकोर्ट में समर वेकेशन के बाद कामकाज शुरू हुआ। इस दौरान कोर्ट परिसर में जजों के साथ ही वकील और पक्षकार भी हाईकोर्ट परिसर में मौजूद थे। तभी दोपहर बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वेबसाइट पर ईमेल के माध्यम से धमकी भरा मैसेज मिला, जिसमें हाईकोर्ट में बम लगाने और परिसर को उड़ाने की धमकी दी गई। मैसेज देखकर हाईकोर्ट के प्रोटोकाल अफसर भी सकते में आ गए। इसकी जानकारी तत्काल पुलिस अफसरों को दी गई। जिसके बाद पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई। ईमेल से आया मैसेज, बम स्क्वायड के साथ पहुंची पुलिस ईमेल आईडी अब्दुल abdia@outlook.com से भेजे गए मैसेज में संवेदनशील मुद्दों का उल्लेख किया गया था। इनमें अजमल कसाब को फांसी देने और कुछ व्यक्तियों की हिरासत जैसी घटनाओं का हवाला देते हुए इसे एक “पवित्र मिशन” बताया गया। ईमेल में “अमोनियम सल्फर आधारित आईईडी” (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेज) कोर्ट परिसर में लगाए जाने का दावा किया। धमकी मिलने के बाद एहतियातन कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। स्निफर डॉग्स और बम डिटेक्शन उपकरणों के साथ सुरक्षाकर्मियों ने पूरे परिसर की जांच की। जांच में कुछ नहीं मिला, FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस SSP रजनेश सिंह ने बताया कि ईमेल मिलने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। अब तक की जांच में किसी भी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज कर जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *