भास्कर न्यूज | राजनांदगांव रुद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग स्पर्धा के मिनी बालक वर्ग का फाइनल मैच चिखली विरुद्ध बसंतपुर के मध्य खेला गया। इस मैच में चिखली की टीम ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। िखलाड़ियों ने शुरुआत से आक्रामक खेल खेला और मैच के 8वें मिनट में दक्ष चौबे ने गोल कर 1-0 गोल की बढ़त बनाई। मैच के 11वें मिनट में अंशराज ने गोल कर मैच के 22वें मिनट में फिर दक्ष चौबे ने गोल कर स्कोर 3-0 पर ला दिया। जिसे बसंतपुर की टीम बराबरी करने में असमर्थ रही। मैच के 24वें और 25वें मिनट में लगातार अंशराज ने गोल कर मैच को 5-0 गोल जीत हासिल करते खिताब अपने नाम किया। खेले गए फाइनल मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें बेस्ट डिसिप्लिंड प्लेयर काव्यांश यादव, बेस्ट स्ट्राइकर दक्ष चौबे, बेस्ट डिफेंडर मयंक यादव, बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर प्राण साहू, बेस्ट इंटेलिजेंट प्लेयर अमल चौबे, प्रतिष्ठा साहू बेस्ट स्कोर प्रतिष्ठा साहू, बेस्ट मिड फील्डर नमन सिन्हा एवं चांदनी, बेस्ट गोल कीपर शौर्य वर्मा, प्रोमाइजिंग प्लेयर देवेंद्र मानिकपुरी तथा बेस्ट प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट अंशराज सिंह व प्लेयर ऑफ़ दी मैच युवराज सिंह को दिया गया। मैच के दौरान छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी, जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, हॉकी खिलाड़ी अजय झा, प्रकाश शर्मा, नीलम चंद जैन, भूषण साव, रणविजय प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह ठाकुर, भागवत यादव, अशोक नागवंशी, भूषण साव, अनुराज श्रीवास्तव, पीयूष वर्मा, हारुन खान, दीपेश चौबे एवं आशीष सिन्हा की उपस्थिति रही। मैच में किशोर धीवर, दिलीप रावत, लुईस तिर्की, अतुल महिलांगे, राजेश निर्मलकर, कृष्णा यादव, अभिनव मिश्रा हिमांशु मालिक, आदर्शराज सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। खेलो इंडिया सेंटर बिलासपुर सेमीफाइनल में पहुंची सब जूनियर बालक वर्ग में लीग राउंड का आज दो अंतिम मैच खेला गया। पहला मैच खेला इंडिया सेंटर बिलासपुर अ ने एक आसान मुकाबले में आरके रॉय हॉकी अकादमी बिहार को 6-1 गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया। मैच के 6वें मिनट में टीम के कप्तान आनंद ने गोल कर 1-0 गोल की बढ़त बनाई थी जिसे बिहार के राहुल ने मैच के 19वें मिनट में गोल कर 1-1 गोल के बराबरी पर ला दिया। बिलासपुर ने मैच के 24वें और 34वें मिनट में ओम यादव ने 2 गोल, 24वें और 34वें मिनट में आनंद ने 2 गोल, 36वें मिनट में अविनाश तिग्गा ने गोल किया। राजनांदगांव ने अमरावती को 8-4 गोल से हराया अंतिम लीग मैच में जिला हॉकी संघ राजनांदगांव की टीम राजनांदगांव हॉकी ने अमरावती महाराष्ट्र की टीम को 8-4 से पराजित किया। राजनांदगांव से चमन निषाद ने 6 गोल तथा सुन्नी यादव ने 2 गोल किया। अमरावती के लिए शारीम एवं हश्र ने 2-2 गोल किया। आज खेले जायेंगे दो सेमीफाइनल मैच शनिवार को पहला मैच 2.30 बजे बिलासपुर केआईएससी सेंटर ए विरुद्ध स्पोर्ट्स स्टेट सेंटर ऑफ़ एक्सलेंस बिलासपुर बी के मध्य होगा। दूसरा मैच खेलो इंडिया सेंटर राजनांदगांव विरुद्ध डीएचए राजनांदगांव के मध्य होगा।


