छत्तीसगढ़ AAP के प्रदेश अध्यक्ष ने भेजा इस्तीफा:OBC विंग में दी गई जिम्मेदारी; कार्यकारी अध्यक्ष बोले- इस्तीफा नहीं दिए हटाए गए

छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी हाईकमान को पत्र लिख इस्तीफे भेजा है। वहीं, पार्टी कार्यलय से एक पत्र जारी हुआ है जिसमें गोपाल साहू को छत्तीसगढ़ राज्य के OBC विंग का अध्यक्ष नियुक्त बनाने की घोषणा की गई है। पार्टी ने उनके छत्तीसगढ़ राज्य अध्यक्ष के रूप में दिए गए योगदान के लिए धन्यवाद दिया है और उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, इस्तीफे पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि गोपाल साहू ने इस्तीफा नहीं दिया है उन्हें पद से हटाया गया है। गोपाल साहू के इस्तीफे के बाद यह भी चर्चा है कि उत्तम जायसवाल को आने वाले समय में प्रदेश की कमान सौंपी जा सकती है। यदि ऐसा होता है तो पार्टी इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक घोषणा करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *