बूंदी. छत्रपुरा रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के सामने से रात को चोर बाइक चुराकर ले गया। सुबह पीड़ित घर जाने के लिए अस्पताल से बाहर आया तो बाइक गायब थी। बाद में अस्पताल व आसपास के सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो बदमाश कैमरा में नजर आ रहा है। उसने चेहरा छुपाने के लिए मुंह पर कपड़ा बांध रखा है। घटना के बाद कोतवाली में सूचना दी है। पीड़ित जनता कॉलोनी निवासी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप के आगे प्राइवेट अस्पताल में पत्नी का इलाज चल रहा है। रात को अस्पताल के बाहर बाइक खड़ी कर कर अंदर चला गया था। सुबह बाहर आया तो बाइक गायब थी।


