छत तोड़ते समय बीम टूट गर्भवती पर गिरी, मौत के बाद आरोपी पर केस दर्ज

भास्कर न्यूज | पटना/बैकुंठपुर मंदिर से पूजा-अर्चना कर लौट रही गर्भवती महिला के ऊपर मंदिर की बीम गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के समय मंदिर की छत को मशीन से तोड़ा जा रहा था। इसकी चपेट में 19 वर्षीय काजल पति विनोद आ गई थी। मामले में पुलिस ने गवाहों के बयान और स्थल निरीक्षण समेत पीएम रिपोर्ट आने के बाद आरोपी थलेश्वर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। 28 िदसंबर 2025 को गर्भवती काजल अपनी मां फुलबसिया और बहन खुशी के साथ सुबह 10 बजे पूजा-अर्चना करने ग्राम सावांरावां स्थित गायत्री मंदिर थी। पूजा कर बाहर निकलते समय मंदिर में चल रहे ‍निर्माण कार्य में छत की बीम टूटकर काजल के ऊपर गिर गई, जिससे वह घायल हो गई। उसे सीएचसी पटना पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने काजल को मृत घोषित कर दिया था। मंदिर की पुरानी छत का पुर्ननिर्माण थलेश्वर पिता शोहित राम कवंर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम डकईपारा कर रहा ​था। इसकी लापरवाही पूर्वक ड्रिल मशीन से छत तोड़ने के कारण बीम टूटकर गिरी, जिसकी चपेट में आने से काजल की मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *