छत पर करीब एक घंटे नाबालिग के साथ रहा हत्यारा:पूछताछ में अलग-अलग बातें बताता रहा आरोपी, साथी की तलाश में पुलिस

MIG थाना इलाके में एक नाबालिग की युवक ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। बाद में शव को फ्लैट में पलंग पेटी में छिपा दिया था। पुलिस ने शंका के आधार पर नाबालिग के हत्यारे को पकड़ लिया। उसके एक साथी की तलाश पुलिस कर रही है। आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि वह दोनों करीब एक घंटे से ज्यादा देर तक छत पर थे। मामला इंदौर के श्रीनगर इलाके का है। यहां रहने वाले 13 साल के नाबालिग की रेहान ने हत्या कर दी थी। एमआईजी थाना प्रभारी सी.बी.सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ही नाबालिग को इशारा कर बुलाया था। जिसके बाद वह उसे छत पर ले गया और वहां पर उसके साथ हरकत करने की कोशिश की, लेकिन उसके चिल्लाने पर उसने नाबालिग को ईंट मारी और रस्सी से गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। नाबालिग के लापता होने पर परिवार के लोग उसकी तलाश करते रहे, लेकिन वह नहीं मिला। शुक्रवार देर रात को परिवार के लोगों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार को श्रीदेवी अपार्टमेंट की छत पर नाबालिग का जैकेट मिला, जिस पर खून के निशान थे। पुलिस ने तुरंत ही बिल्डिंग में सर्चिंग शुरू की और हर फ्लैट में तलाशी लेने लगी। इस बीच आरोपी रेहान हर वक्त पुलिस के साथ-साथ घूम रहा था। टीआई को जब उसकी हरकतों पर शंका हुई तो उससे पूछताछ की तो वह घबरा गया। इस पर उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने नाबालिग की हत्या कर शव को पलंग पेटी में छिपाने की बात कहीं। जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर उसका पीएम करवाया। एक घंटे से ज्यादा तक छत पर थे दोनों टीआई ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि नाबालिग और हत्यारा दोनों करीब 1 घंटे से ज्यादा देर तक छत पर थे। वह रात करीब साढ़े 7 बजे सीसीटीवी कैमरे में नजर आया था। बाद में लोगों ने उसके चिल्लाने की आवाज सुनी थी। इस आवाज को सुन कुछ लोगों ने डायल-112 को कॉल किया था, जब पुलिस यहां पहुंची थी, तो बिल्डिंग के लोगों ने कुछ जानकारी नहीं दी थी। हालांकि पूछताछ में वह कभी उससे रुपए लेने की बात कहता तो कभी कुछ। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस
नाबालिग की हत्या करने के बाद रेहान ने अपने रिश्तेदार को कॉल कर बुलाया था। रिश्तेदार ने रेहान के साथ मिलकर नाबालिग के शव को छिपाने में उसकी मदद की थी। इस मामले में पुलिस रिश्तेदार की भी तलाश कर रही है। टीआई का कहना है कि टेक्निकल आधार और मुखबीर तंत्र से रिश्तेदार की जानकारी निकाली गई है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा। उनका कहना है कि इस मामले में कुछ ओर धारा भी बढ़ाई जा सकती है। साथ ही आरोपियों की संख्या भी बढ़ सकती है। ये खबर भी पढ़ें… इंदौर में बच्चे का 8 बार गला घोंटा, चेहरा कुचला इंदौर में 13 साल के बच्चे की निर्मम हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आरोपियों ने पहले नॉयलॉन की रस्सी से बच्चे का 8 बार गला घोंटा, फिर चेहरे पर ईंट से हमला किया। हत्या के बाद शव को पलंग पेटी में छिपाकर, उसके ऊपर बीमार दादी को सुला दिया, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है।पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *