लुधियाना|गांव लोहारा में छत से गिरने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम कर्मजीत सिंह है, वह लेबर का काम करता था। थाना डाबा की पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक कर्मजीत सिंह, बुधवार को घर की छत पर मौजूद था। तभी अचानक संतुलन बिगड़ने पर वह नीचे गिर गया। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कर्मजीत क परिवार के बयानों के मुताबिक कार्रवाई की है।


