छवि रंजन सहित 6 आरोपियों की हुई पेशी

रांची | चेशायर होम रोड की एक एकड़ जमीन की बिक्री से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन समेत 6 की न्यायिक हिरासत अवधि पीएमएलए कोर्ट ने बढ़ा दी है। इससे पूर्व जेल में बंद आरोपियों को वीसी के माध्यम से पेश किया गया। अदालत ने अगली पेशी की तारीख 19 दिसंबर निर्धारित की है। वर्तमान में यह मामला आरोप गठन के बिंदु पर सुनवाई लंबित है। आरोपियों को पुलिस पेपर सौंप दिया गया है। मामले में रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, भरत प्रसाद, राजेश राय, इम्तियाज अहमद, अफसर अली और मो. सद्दाम न्यायिक हिरासत में हैं। जबकि कारोबारी विष्णु अग्रवाल एवं प्रेम प्रकाश को जमानत प्राप्त है। एक आरोपी पुनीत भार्गव फरार चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *