छह दिन में सोना 21600 व चांदी 1,08,000 रुपए हो गई सस्ती

रांची सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव पिछले 6 दिन में रिकॉर्ड ऊंचे स्तर से रिकॉर्ड घटे हैं। 6 दिन में जेवराती सोना 21600 रुपए और चांदी 1,08,000 रुपए सस्ता हो गया है। 18 जनवरी को जेवराती सोना 1,67,200 रुपए प्रति दस ग्राम पर था और चांदी 4,06,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी। 30 जनवरी को एक एमसीएक्स में एक ही दिन में चांदी रिकॉर्ड 1.07 लाख गिरी थी। सोना भी 15 हजार रुपए सस्ता हुआ था। इसके बाद रांची सर्राफा बाजार में भाव घटने लगे। सोना- चांदी व्यवसायी समिति के अध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा ने कहा कि अमेरिका द्वारा टैरिफ घटाए जाने और केंद्रीय बजट में सोना-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बदलाव नहीं करने से भी कीमत पर दबाव बढ़ा। पहले इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने की आशंका थी, इस कारण भी गिरावट है। वहीं, सर्राफा जानकार प्रदीप कुमार ने कहा कि अत्यधिक कीमतों पर बिकवाली बढ़ जाने से भी कीमतों में गिरावट आई। दिन सोना चांदी 30 जनवरी 167200 406000 31 जनवरी 154600 340000 1 फरवरी 149200 270000 2 फरवरी 142400 282000 3 फरवरी 144100 298000 4 फरवरी 145600 298000 (नोट : कीमत रुपए में, सोना प्रति दस ग्राम और चांदी प्रति किलो)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *