छाती पर लात मारी, बाल पकड़कर जमीन पर पटका…VIDEO:2 लड़कियों ने 2 बहनों को घसीट-घसीटकर पीटा; पुरानी रंजिश में वारदात, बॉयफ्रेंड-परिजन भी थे साथ

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुरानी रंजिश को लेकर 2 लड़कियों ने 2 बहनों की बुरी तरह पिटाई कर दी। दोनों लड़कियों ने दोनों बहनों को लात-घूंसों से मारा। बाल खींचकर घसीटा। छाती पर लात मारी। इस दौरान आरोपी लड़कियों के परिजन और बॉयफ्रेंड भी साथ था। इस मारपीट में दोनों बहनों को गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन किसी ने बीच-बचाव की कोशिश नहीं की। लोग लड़कियों का वीडियो बनाते रहे। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित लड़की ने इस मामले की शिकायत चांपा थाने में की है। यह मामला मुकुंद मल्टीप्लेक्स का है। पुलिस FIR दर्ज कर जांच में जुटी है। पहले देखिए ये तस्वीरें अब जानिए क्या है पूरा मामला जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की का नाम कविता है। वह अपने माता-पिता और बहन के साथ ग्राम सिवनी के चिल्हासपारा में रहती है। मुकुंद मल्टीप्लेक्स में कैंटीन चलाने और टिकट काटने का काम करती है। कविता की थाने में दी गई शिकायत के मुताबिक घटना 5 दिसंबर दोपहर 3 बजे की है। जब कविता अपनी डयूटी पर मल्टीप्लेक्स के टिकट काउंटर पर थी। इसी दौरान मल्टीप्लेक्स की स्टाफ अंजलि और गिरजा वहां पहुंची। दोनों पुरानी रंजिश को लेकर कविता से विवाद करने लगी। एक ने बॉयफ्रेंड को, एक परिजनों को बुलाया दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लड़कियों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसी बीच अंजलि ने अपने बॉयफ्रेंड भोजराज को बुला लिया। वहीं गिरजा ने भी अपने माता-पिता और भाई को वहां बुला लिया।परिजनों के पहुंचने पर अंजलि और गिरजा कविता को गालियां देने लगी। जब कविता ने मना किया तो दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। लड़कियों ने लात-घूंसों से की पिटाई अंजलि और गिरजा ने कविता की लात-घूंसों से पिटाई की। बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। इसी दौरान कविता ने मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने आई उसकी बहन प्रिया को बुला लिया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रिया मौके पर पहुंची तो अंजलि और गिरजा ने उसकी भी बुरी तरह से पिटाई शुरू कर दी। एक वीडियो में आरोपी लड़कियां पीड़ित लड़कियों की छाती पर लात मारते हुए भी दिख रही है। इस घटना में कविता के दोनों हाथों में चोटें आईं हैं, जबकि प्रिया के सीने पर चोट लगी है। मौके पर मौजूद भीड़ ने नहीं किया बीच-बचाव मारपीट के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद लोग अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव करने का प्रयास नहीं किया। फिलहाल, इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिकायत के बाद चांपा थाना में मामला दर्ज वहीं घटना के बाद कविता ने चांपा थाने में दोनों लड़कियों के खिलाफ शिकायत की है। चांपा थाना थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि मामले में अपराध दर्ज किया गया है। जांच-पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। ………………………………………….. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें थर्ड जेंडर ने युवती को घसीट-घसीटकर पीटा…VIDEO:बिलासपुर में बाल पकड़कर जमीन पर पटका, इसके पहले लड़कियों ने पैसों के लिए लड़कों को पीटा था छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में थर्ड जेंडर ने एक युवती को घसीट-घसीटकर पीटा। किन्नर ने युवती के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया। युवती को पीटते हुए कहा कि तुम ही तो झगड़ा भड़का रही हो। मुझे क्यों नहीं बता रही, जल्दी बताओ। वारदात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *