छात्रवृत्ति मद में केंद्र को देना था 1139 करोड़, मिला 159 करोड़ रु.

कल्याण विभाग के ट्राइबल वेलफेयर कमिश्नर कुलदीप चौधरी से अबुआ अधिकार मंच के संयोजक अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में विभिन्न जिलों के छात्र-छात्राओं का एक प्रतिनिधिमंडल मिला ओर छात्रवृत्ति से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। राहुल कुमार राणा ने ई-कल्याण पोर्टल को फिर से खोलने की मांग की। वहीं एंजेल नर्सिंग कॉलेज के सत्र 22-26 के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति राशि भुगतान करने की मांग की गई। छात्रवृत्ति सत्यापन की प्रक्रिया तेजी लाने और कॉलेज लेवल पर आवेदन की जांच गंभीरता से करवाने की मांग की। ट्राइबल वेलफेयर कमिश्नर ने छात्रवृत्ति से संबंधित समस्याओं का निदान करने की बात कही। ओबीसी वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आर्थिक बाधा सामने आ रही है। इस वर्ग में आवंटन के लिए वित्तीय वर्ष 22-23, 23-24 और 24-25 में केंद्र सरकार को 1139 करोड़ रुपए देने थे, जिसमें उसने केवल 159 करोड़ रुपए दिए हैं। इस कारण से ओबीसी वर्ग के छात्र-छात्राओं के भुगतान में बहुत परेशानी हो रही है। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से सचिन कुमार सुमन कुमार मोदी निधि कुमारी अमीर हम्जा, सूरज कुमार मानस राज विक्रम कुणाल राहुल देवाशीष समेत अन्य थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *