सवाई माधोपुर| सत्र 2021-22 से 2024-25 तक सरकारी स्कूलों के वे विद्यार्थी, जिन्होंने एससी कक्षा 9 से 10 एवं 11 से 12वीं जनजाति कक्षा 9 से 10, अस्वच्छकार कक्षा 1 से 10 तथा विशेष पिछड़ा वर्ग कक्षा 11 से 12वीं की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया, लेकिन बैंक खातों में अब तक छात्रवृत्ति राशि का भुगतान प्राप्त नहीं हुआ। डीईओ हरकेश मीणा के अनुसार ऐसे विद्यार्थी तत्काल अपना चालू बैंक खाता विवरण जनआधार में अपडेट कराएं।


