बेमेतरा| स्व. लक्ष्मण प्रसाद वैध कन्या कॉलेज में आनंद मेला लगाया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सौहार्द, टीम वर्क तथा उद्यमिता की भावना का विकास करना था। मेले में विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षक-शिक्षिकाओं की भागीदारी रही। नपा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्हें व्यवहारिक सीख प्रदान करते हैं। विद्यार्थियों ने विभिन्न आकर्षक स्टॉल लगाए। खाद्य, पेय पदार्थ के स्टॉल, खेल, मनोरंजक गतिविधि विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर प्राचार्य विनीता गौतम, पार्षद विकास तंबोली, नीतू, लक्की साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अभिभावकों की उपस्थिति ने छात्राओं का उत्साह और बढ़ा दिया। सभी ने विविध व्यंजनों का आनंद उठाया। कॉलेज परिसर पूरे दिन उल्लास, संगीत और रंगों से सराबोर रहा।


