छात्रावास अधीक्षक 50 हजार रिश्वत लेते पकड़ाया:सक्ति में चौकीदार को नियमित करने मांगे थे डेढ़ लाख; ACB ने घेराबंदी कर पकड़ा

सक्ति जिले में एक छात्रावास अधीक्षक 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया है। बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप खांडेकर को घेराबंदी कर रिश्वत लेते पकड़ा। अधीक्षक ने एक चौकीदार को नियमित करने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। कर्मचारी पहले ही 50 हजार रुपए दे चुका था। शुक्रवार को जब वह रिश्वत की दूसरी किश्त देने पहुंचा, तभी टीम ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। ये है पूरा मामला ग्राम कुटराबोड़ के राजेंद्र जांगड़े ने एंटी करप्शन ब्यूरो में यह शिकायत की थी कि उसका बेटा रवींद्र जांगड़े गांव के बालक अनुसूचित जाति बालक आश्रम में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में चौकीदारी और रसोइया का कार्य करता है। एक माह पहले इस छात्रावास में लगे इलेक्ट्रिक बोर्ड को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया था, जिससे उसके बेटे रवींद्र जांगड़े को उसके पद से हटा दिया गया था, जिस पर रवींद्र जांगड़े ने उसे विभाग के अधिकारियों से मिलकर काम पर फिर से रखने के लिए निवेदन करने के लिए भेजा था। जैजैपुर के आदिवासी विकास विभाग के कार्यालय में पदस्थ मंडल निरीक्षक संदीप खांडेकर से मिला तो मंडल निरीक्षक द्वारा रवींद्र जांगड़े को पुनः सेवा में लेने के एवज में 1.5 लाख रुपए रिश्वत की मांग की गई। संदीप खांडेकर छात्रावास में अधीक्षक भी है। शिकायत का सत्यापन कराए जाने के दौरान आरोपी ने 50,000 रुपए ले लिए थे। अगले किश्त के रूप में फिर 50,000 रुपए लेने के लिए सहमति बनी। जिसके आधार पर एसीबी बिलासपुर की टीम ने 28 मार्च को कार्रवाई की। कार में रख रहा था पैसा तभी ACB ने पकड़ा आरोपी संदीप खांडेकर को रिश्वत के 50,000 देने के लिए प्रार्थी को भेजा गया था। आरोपी ने पैसे लेकर उसे अपनी मारुति कार में रखवाया। जिसके बाद टीम ने उसे पकड़ लिया और रिश्वत के पैसे ले लिए। आरोपी के खिलाफ एसीबी के द्वारा धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। करीब 2 महीने पहले कुटराबोड़ जैजैपुर में राजस्व निरीक्षक बद्रीनारायण जांगड़े को भी रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *