बाड़मेर | जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास बाड़मेर की बालिकाओं के अध्ययन के लिए मांगता सरपंच प्रहलादराम भील ने 50 कुर्सियां भेंट की। भील समाज जिला बाड़मेर के प्रवक्ता शंकरलाल दहिया ने बताया कि मांगता सरपंच प्रहलादराम ने अपने जन्मदिन पर बालिकाओं को फल एवं मिठाइयां वितरण कर मनाया। सीमा मीणा, शंकरलाल दहिया, गोविंद भील, भोमसा, मेवाराम वाघेला, खेतसिंह सांवलोर, जिलाध्यक्ष प्रमोद नायक बाड़मेर, मनोज महाबार, स्वरूप मकवाना हापों की ढाणी, मुकेश गागरिया, नारायणराम तथा थानाराम उण्डखा, हेमंत वाघेला तथा दिलीप वाघेला, भेराराम, दिनेश मांगता आदि की उपस्थिति में कुर्सियां भेंट की।


