भास्कर न्यूज | भखारा शासकीय उमावि कोसमर्रा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर व्याख्यान व स्वदेशी संकल्प का आयोजन किया गया। प्राचार्य डीएल साहू व कार्यक्रम अधिकारी वासुदेव कुमार सोनबेर मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य ने स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को स्वदेशी अपनाने के लिए संकल्प दिलाया। मुख्य वक्ता प्राचार्य डीएल साहू ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र, बाल्यकाल प्रसंगों, व्यक्तित्व निर्माण को बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को राष्ट्र व समाज के लिए सेवा भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी वासुदेव सोनबेर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत थे। युवा किसी भी राष्ट्र की रीढ़ की हड्डी होती है। देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। जब युवा स्वदेशी संकल्प से जुड़कर देश को आत्मनिर्भर बनाएंगे। वरिष्ठ व्याख्याता बालकृष्ण साहू ने कहा कि स्वामी के प्रेरक वाक्य उठो जागो और तब तक नहीं रूको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। व्याख्याता नरेश कुमार ने आभार व्यक्त किया। संचालन सहायक कार्यक्रम अधिकारी अनिल साहू ने किया।


