कोरबा| हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा को ध्यान में रखते हुए सेजेस स्कूल एनसीडीसी कोरबा में 18 मार्च तक कंट्रोल रूम का संचालन किया जाएगा । यहां छात्रों को परीक्षा मार्गदर्शन व अध्ययन समस्याओं का जिला स्तर समाधान मिलेगा। व्याख्याताएं श्रद्धा शर्मा (चिर्रा, 93290-86391), एम. धनलक्ष्मी (रजगामार, 93407-36141), के. लक्ष्मी राव (सेजेस, 78280-36862) रोज सुबह 10 से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे।


