डौंडी| सोमवार को जनपद सभागार में स्कूली छात्रों के जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर कार्यशाला हुई। दो पाली में हुई कार्यशाला में ब्लॉक की प्राथमिक शालाओं के 172 प्रधानपाठक शामिल हुए। बीईओ जेएस भारद्वाज ने प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया के हर बिंदु पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं, उनके कारण गूगल लिंक से भेजें और हार्ड कॉपी नोडल अधिकारी को जमा करें। ब्लॉक नोडल अधिकारी बीएल खरे ने बताया कि पहली पाली में 84 और दूसरी पाली में 88 प्रधान पाठक शामिल हुए। सभी शिक्षकों को प्रमाण पत्र बनाने के लिए एक-एक आवेदन सेट दिया गया।


