छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए स्कॉलर में लेक्चर सीरीज का समापन

गिरिडीह | छात्रों के व्यक्तित्व विकास को लेकर बनहत्त​ि स्थित स्कॉलर बीएड कॉलेज में अयोजित पांच दिवसीय लेक्चर सीरीज का समापन हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में सर जेसी बेस के प्राचार्य मुन्ना कुसवाहा शामिल हुए। प्राचार्या डॉ शालिनी खोवालाल ने प्रशिक्षुओं को प्रभावशाली शिक्षण की आवश्यकता व शिक्षण के उद्देश्यों की जानकारी दी। सर्वोत्तम प्राप्ति के लिए आवश्यक बातें बताई। मुख्य वक्ता मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने 21 वीं सदी के लिए प्रभावी शिक्षण रणनीतियां पर सूक्ष्म जानकारी दी। प्रशिक्षुओं को अपनी जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया। प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि शिक्षण को प्रोफेशन ना समझ कर पैशन की तरह लें और तकनीकियों को आधुनिक कौशल को अपनाते हुए क्लासरूम में हर बच्चे को तराशने का सर्वोत्कृष्ट प्रयास करें। किताबी ज्ञान से हटकर व्यावहारिक तरीके से मनोनुभूति को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक वातावरण का निर्माण करें और प्रभावशाली शिक्षण करें। कार्यक्रम का समन्वयन सहायक व्याख्याता आशीष राज एवं डॉ राजेंद्र प्रसाद ने किया। जबकि मंच संचालन आशीष राज ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुधांशु शेखर जमैयार ने किया। मौके पर सहायक प्राध्यापक व शिक्षकेत्तरकर्मियों ने भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *