बैकुंठपुर | छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग की पहल से कॉलेज में स्वीकृत सीट संख्या के विरूद्ध शत प्रतिशत दर्ज संख्या के लक्ष्य प्राप्ति के लिए अधिक से अधिक युवाओं को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने पोषक शाला संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत कालेज में चार टीमों का गठन कर अलग-अलग क्षेत्रों के अंतर्गत 10 से 15 किमी में आने वाले 20 विद्यालयों की जिम्मेदारी दी गई। जहां जाकर कालेज के प्राध्यापकों के द्वारा संबंधित विद्यालय के विद्यार्थियों को शिक्षा नीति 2020, कॉलेज में चलने वाले मूल्य वर्धित पाठ्यक्रम, कौशल विकास कार्यक्रम, विज्ञान प्रयोगशाला, सरकार एवं कालेज के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।


