छात्रों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

झुमरी तिलैया|अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ कोडरमा की ओर से भक्ति और संत परंपरा में विशेष स्थान रखने वाले सोनार संत नरहरी महाराज की जयंती कार्यक्रम 12 फरवरी को महाराणा प्रताप चौक स्थित विवेक विला समारोह हाल में मनाई जायेगी। यह जानकारी स्वर्णकार समाज जिला अध्यक्ष नवल किशोर प्रसाद ने दिया। उन्होंने बताया कीहर साल माघ पूर्णिमा के अवसर पर संत नरहरी दास की जयंती पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाती है। जिसे लेकर कारोबारियों, सुनार समाज के अधिक से अधिक लोगों को आने की अपील की गई है। इस दौरान कार्यक्रम आयोजित कर इष्ट देव की जयंती सह जिला कमेटी के पुनर्गठन में मुख्य रूप से अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ दिलीप सोनी, राष्ट्रीय सचिव उदय सोनी, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, प्रदेश सचिव बिंदेश्वरी प्रसाद बिहारी एवं सीसी मेंबर तारकेश्वर प्रसाद, दिलीप सोनी सहित समाज के लोग मौजूद रहेंगे। डोमचांच| ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में सोमवार को डी ए वी पब्लिक स्कूल परिसर में नशा मुक्ति को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस दौरान विद्यालय के छात्रों को नशे और बुरी आदतों से दूर रहने की प्रेरणा दी गई। साथ ही ज्ञानवर्धक एवं सकारात्मक विचारों ओर उनके व्यक्तित्व विकास पर जानकारी दी गई। विद्यालय परिवार को नशा मुक्त समाज की दिशा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर निदेशक दिलीप कुमार यादव,सुनील कुमार, संजय, अनिता , पूर्णिमा,अमृता दीदी, सुनीता, कंचन सहित शिक्षक एव बच्चे मौजूद थे। कोडरमा| विक्टोरिया पब्लिक स्कूल बिरजामु में दशम के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। सर्वप्रथम कक्षा नवम के छात्राएं अंशु कुमारी, प्रीति कुमारी, खुशबू कुमारी ने विदाई गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को ग़महीन बना दिया। प्राचार्य मुकेश कुमार यादव ने कहा कि विदाई विद्यार्थियों के करियर की पहली सीढ़ी है। छात्र – छात्राओं को तनाव मुक्त होकर परीक्षा में बैठने की आवश्यकता है। वहीं निदेशक भरत यादव ने छात्र छात्राओं को कहा कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है, विद्यार्थियों की सफलता ही शिक्षक की सफलता होती है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विकास यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षक रोहित कुमार, राजेश यादव, पवन यादव, पंकज यादव, शंभू यादव के अलावे अंशु कुमारी, माधुरी कुमारी, रोशनी प्रवीण, चांदनी प्रवीण,पुष्पा कुमारी सहित अन्य मौजूद थे। प्रतापपुर | प्रतापपुर प्रखंड के दो हाई स्कूल में प्रबंधन समिति का चुनाव प्रशासन की देखरेख में कराया गया। कौरा 10+2 उच्च विद्यालय में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरजीत पासवान व लिप्ता हाई स्कूल के अध्यक्ष लोकनाथ सिंह चुने गये। कौरा में में पर्यवेक्षक सह सीआरपी संतोष कुमार व लिप्ता हाई स्कूल में पर्यवेक्षक सह यूएसएस महकमपुर के शिक्षक राघवेन्द्र मिश्रा लिप्ता की देखरेख में चुनाव कराया गया। कौरा में प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष राखी देवी, संयोजिका राधा देवी के अलावे सदस्यों में दिनेश भारती, गीता देवी, बबिता देवी,अमित कुमार, शैलेश शर्मा,धनंजय पाठक, बाल सांसद रिया पाठक, शिक्षकों में आशुतोष कुमार ( गणित), पूनम पांडेय ( जीव विज्ञान),शिवप्रताप वर्मा (भाषा) व प्रधानाध्यापक सह संयोजक मंतोष कुमार गुप्ता चुने गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *