छात्रों ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं में सफलता की कामना के लिए हवन यज्ञ में आहुतियां डालीं

भास्कर न्यूज | लुधियाना डीएवी पब्लिक स्कूल पक्खोवाल रोड के परिसर में कक्षा आठवीं, दसवीं और बारहवीं के स्टूडेंट्स के लिए आगामी बोर्ड परीक्षाओं में सफलता की कामना के लिए हवन का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल डॉ. सतवंत कौर भुल्लर ने स्टूडेंट्स को प्रेरणादायक और साहस के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने सीबीएसई परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश, अनुशासन में रहने तथा प्रश्नपत्र हल करने की प्रभावी तकनीकी जानकारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्टूडेंट्स की जिज्ञासाओं का धैर्यपूर्वक समाधान किया। उन्होंने ईमानदारी, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के महत्व पर बल देते हुए कहा कि सच्चा आत्मविश्वास सच्ची तैयारी और आंतरिक आस्था से उत्पन्न होता है। उनके मार्गदर्शन ने विद्यार्थियों को भय त्यागकर शांतचित्त एवं दृढ़ निश्चय के साथ परीक्षाओं का सामना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद भी प्रदान किए। अंत में स्टूडेंट्स ने प्रिसिंपल, शैक्षणिक पर्यवेक्षकों एवं शिक्षकों से पुष्प आशीर्वाद प्राप्त किया। जो आशा, सकारात्मकता और सफलता का प्रतीक था। उन्हें अपने शैक्षणिक जीवन की यात्रा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *