छात्रों ने पेश किया सांस्कृतिक कार्यक्रम स्कूलों और संस्थाओं में भुग्गा जलाकर मनाई लोहड़ी, बांटी खुशियां

भास्कर न्यूज़ | अमृतसर गुरुनगरी में लोहड़ी का त्योहार इस बार एक विशेष सामाजिक संदेश के साथ मनाया गया। शहर की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और शिक्षण संस्थाओं ने बेटियां बोझ नहीं, भविष्य हैं के संकल्प के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिसमें नारी शक्ति के सम्मान और उनके सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। लोहड़ी को लेकर पूरे शहर में उत्साह और उमंग का माहौल देखा गया। विभिन्न संस्थानों और मोहल्लों में पारंपरिक तरीके से भुग्गा जलाया गया। लोगों ने अग्नि को रेवड़ी, मूंगफली और तिल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान ढोल की थाप पर युवाओं और महिलाओं ने भांगड़ा व गिद्धा डालकर पारंपरिक नृत्य किया। कई संस्थाओं ने इस बार लोहड़ी का जश्न नवजात बच्चियों के परिवारों के साथ साझा किया। वक्ताओं ने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं, इसलिए समाज को मानसिकता बदलकर बेटियों के जन्म पर भी बेटों की तरह खुशियां मनानी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *