छात्रों ने रतनपुर, दामाखेड़ा का किया भ्रमण

गंडई पंडरिया| शासकीय महाविद्यालय गंडई के भूगोल विभाग द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षणिक व व्यवहारिक ज्ञान को विकसित करने के उद्देश्य से 29 जनवरी को एक दिवसीय भौगोलिक भ्रमण किया। इसमें छात्र-छात्राओं को कानन-पेंडारी बिलासपुर, महामाया मंदिर रतनपुर तथा दामाखेड़ा बलौदाबाजार ले जाया गया। इन स्थलों पर विद्यार्थियों ने क्षेत्र की भौगोलिक बनावट, प्राकृतिक व सांस्कृतिक विशेषताओं, पर्यटन संभावनाओं तथा मानव पर्यावरण अंत क्रिया का अध्ययन किया। भ्रमण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीपी कुर्रे की अनुमति से असीत कुमार साहू के मार्गदर्शन में किया। भ्रमण में डॉ. ओमप्रकाश कौशिक, डॉ. दिलेश्वरी साहू सहयोगी थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *