छात्रों ने श्री कृष्ण की वेशभूषा में की लीलाएं

भास्कर न्यूज | अमृतसर भवंस प्रबंधन समिति के निर्देशन में भवंस एसएल पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी का उत्सव बड़े ही श्रद्धा व भक्ति भाव से मनाया गया। कार्यक्रम में चिन्मय मिशन कोयंबटूर से पूज्या स्वामिनी विमलानंदा मुख्यातिथि और चिन्मय मिशन लुधियाना से राकेश केशव विशेषातिथि के रूप में पहुंचे। इनके अलावा सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की रिटायर्ड अध्यापिका किरन जोशी, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की हिस्ट्री सोशल साइंस की पूर्व एचओडी प्रो. राधा शर्मा, भवंस एसएल पब्लिक स्कूल की हिंदी की रिटायर्ड अध्यापिका नीलम शर्मा, डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रिंसीपल पल्लवी सेठी विशेषातिथि के रूप में उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ पावन दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात कार्यकारणी सदस्यों ने मुख्यातिथि एवं निर्णायकों का विटपदल एवं स्नेहोपहार देकर अभिनंदन किया। स्कूल के स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा कृष्ण भक्ति में सभी को सराबोर कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *