केंद्रीय विद्यालय भिखीविंड में चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय प्राचार्य वंदना त्यागी के मार्गदर्शन से आयोजित किए कार्यक्रम का उद्देश्य स्टूडेंट्स में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करना, नवाचार की भावना विकसित करना अगौर तकनीकी ज्ञान को व्यावहारिक रूप से समझाना है। इसमें विभिन्न रोचक गतिविधियां स्टूडेंट्स के बीच कराई गई। जिसमें मॉडल निर्माण, प्रयोगशाला कार्य, क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, कोडिंग वर्कशॉप आदि आयोजित की जा रही है।


