भास्कर न्यूज| चाईबासा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट प्लस स्कॉट बालिका उच्च विद्यालय में आज झारखंड सरकार द्वारा निर्देशित अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी में मुख्य अतिथि डॉ. शिव चरण हांसदा, उपाधीक्षक सदर अस्पताल चाईबासा उपस्थित हुए और उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अपना एक लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ने को कहा, ताकि वे शीघ्र अपने अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। इसके पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती अनिता सवैया द्वारा पुष्प गुच्छ देकर डॉ. हांसदा का स्वागत किया गया। डॉ. हांसदा ने सभी विद्यार्थियों के समक्ष अपने बचपन से डॉक्टर बनने तक के सफर का तथा अभी उनके या समाज के सामने जो चुनौतियां हैं उनको उजागर किया। उन्होंने समाज को नशामुक्त रखने की सलाह दी। अभी जो टीनएज में हैं, उन्हें संभल कर चलने को कहा, क्योंकि यही वह समय है, जिसमें हमारे दिमाग में निगेटिव सोच आते हैं। डॉ. हांसदा खुद अभिभावकों से बात किए। प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने भी छात्रों को नियमित विद्यालय आने को निर्देश दिए। शिक्षक मनीष कुमार ने डॉ हांसदा को अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाल कर आने के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापन किया। गोष्ठी में विद्यालय के मैनेजर, शिक्षक शिव शंकर मंडल, सुशील हांसदा, अलोका पूर्ति, नीलम जोजो आदि उपस्थित थे।


