छात्र-छात्राओं को मृदा संरक्षण का महत्व बताया गया

मुंगेली | विश्व मृदा दिवस के अवसर पर जिले में स्वायल हेल्थ व फर्टिलिटी योजना के तहत पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय दाबों और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा (लोरमी) में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विद्यार्थियों ने मिट्टी से बनी रंगोली और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर मृदा संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान रंगोली, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मिट्टी संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य, पोषक तत्वों की कमी और संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। वरिष्ठ मृदा परीक्षण अधिकारी मनहरण कुर्रे ने मृदा दिवस का महत्व समझाते हुए कहा कि मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी तेजी से बढ़ रही है, इसलिए संरक्षण के प्रयास आवश्यक हैं। कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेली के वैज्ञानिक डॉ. एसके लहरे ने रासायनिक खादों के संतुलित उपयोग, मृदा गुणवत्ता का मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव और पोषक तत्व प्रबंधन संबंधी जानकारी प्रदान की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *