छात्र नेताओं की मांग पर बढ़ी प्राइवेट फार्म की तारीख:विवि में काउंटर की कमी और तकनीकी कारणों के कारण बड़ी संख्या में छात्र परेशान

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में बीए-एमए प्राइवेट फॉर्म भरने की अंतिम तिथि के दिन छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद तकनीकी खामियों और अव्यवस्थाओं को लेकर छात्र नेता विनीत चपराना ने परीक्षा नियंत्रक को समस्या से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। काउंटर की भी कमी
छात्र नेता विनीत चपराना ने बताया कि अंतिम तिथि होने के बावजूद हजारों विद्यार्थी अब भी ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं। कंप्यूटर सेंटर पर काउंटर कम होने के कारण भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे छात्रों को घंटों लाइन में लगना पड़ा। दूर-दराज़ से आए छात्रों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। छात्र नेता ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय रहते समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। छात्रों के दबाव और प्रदर्शन के बाद परीक्षा नियंत्रक वीरेंद्र कुमार मौर्य ने फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने तथा काउंटरों की संख्या बढ़ाने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने फिलहाल आंदोलन स्थगित कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि र किसी भी छात्र का भविष्य ऐसी समस्या के कारण नहीं होने दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *