छात्र परिषद चुनाव में 73.6% मतदान:कोंडागांव में 381 छात्रों ने डाले वोट; 284 वोट से जीते साकीराम मौर्य

कोंडागांव जिले में दहिकोंगा के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में छात्र परिषद और युवा क्लब के लिए चुनाव कराया गया। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ के निर्देश पर आयोजित इस चुनाव में कुल 518 पंजीकृत छात्रों में से 381 ने मतदान किया। चुनाव में 4 अलग-अलग रंगों के मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया। नीला मतपत्र छात्र प्रतिनिधि के लिए, गुलाबी छात्रा प्रतिनिधि के लिए, सफेद सचिव पद के लिए और पीला कोषाध्यक्ष के लिए था। चुनाव परिणामों में छात्र नायक पद पर साकीराम मौर्य 284 वोट लेकर विजयी हुए। छात्रा प्रतिनिधि के रूप में डिगेश्वरी पांडे को 211 वोट मिले। सचिव पद पर ऋषिका मानिकपुरी 201 वोट से जीतीं। कोषाध्यक्ष पद पर कौस्तुभ दूबे 283 वोट हासिल कर विजयी घोषित हुए। चार मतदान केंद्र बनाए गए चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। नोडल शिक्षक ऋषिदेव सिंह के मार्गदर्शन में वरिष्ठ व्याख्याता अमलेश्वर बारले को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए चार मतदान केंद्र बनाए गए। सभी ने संभाली अपनी अपनी जिम्मेदारी छात्रों को भी चुनाव प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिकाएं दी गईं। हरीश नेताम, पंकज कश्यप, पूर्णिमा नेताम, नागेंद्र पोयम, चांदनी सेठिया और मोहित पोयम जैसे छात्र-छात्राओं ने पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी की जिम्मेदारियां संभालीं। हर मतदान केंद्र पर शिक्षकों को पर्यवेक्षक और प्रभारी की भूमिका सौंपी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *