लुधियाना| आपसी रंजिश के चलते गुरु नानक पब्लिक स्कूल, सराभा नगर के एक छात्र पर 8 लोगों ने हमला कर दिया। इसमें छात्र को डंडों बेसबैट से पीटा है। 17 वर्षीय किशोर के परिजनों की शिकायत पर थाना डिवीजन-5 में आरोपियों पर केस दर्ज हुआ है। मामले में जांच अधिकारी गुरमेल लाल ने बताया कि किशोर सोमवार को छुट्टी के समय घर जाने के लिए अपनी कार की तरफ जा रहा था। तभी हमलावर अपनी स्कार्पियो और वेल्ली जीप पर सवार होकर आए और मारपीट करने लगे। स्कूल के बाहर अन्य विद्यार्थियों के परिजनों ने उनकी लड़ाई शांत करवाते हुए 17 वर्षीय किशोर को छुड़वाया। फिर उसे गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भेजा गया। जांच अधिकारी ने बताया कि हमलावर सभी युवक नाबालिग है। उनके नाम उजागर नहीं किए जा सकते है।


