छान के विद्यार्थियों के व्यावसायिक भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

टोंक|भाजपा मेहंदवास मंडल अध्यक्ष नंदलाल छान ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छान के छात्र-छात्राओं की ओर से व्यावसायिक भ्रमण कैंप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये व्यावसायिक शिक्षा दल प्रभारी रतिराम जाट के नेतृत्व में कोटा के लिए रवाना हुआ है। इससे पहले मंडल अध्यक्ष नंदलाल छान ने कहा कि विद्यार्थियों के भ्रमण करने से उनका सर्वांगीण विकास हो होता है। उन्होंने कहा कि छात्र छात्राएं भ्रमण करेंगे तो उन्हें ये अनुभव होगा कि तकनीक के क्षेत्र में आज का नया भारत कितना आगे बढ़ चुका है। उन्होंने बताया कि किताबों से मिली शिक्षा महत्वपूर्ण है, लेकिन प्रत्यक्ष अनुभव से समझ और दृष्टिकोण में काफी वृद्धि होती है। भ्रमण का एक बड़ा लाभ ये होगा कि छात्र-छात्राओं में टीम वर्क, सामाजिक कौशल और आत्मविश्वास का विकास होगा। इस मौके पर शंकर पटेल, शिवजीराम जाट, किशन बलाई आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *