छावनी मंदिर से दानपात्र चोरी, युवाओं ने चोर पकड़ा:सीसीटीवी में कैद वारदात, नशे की लत पूरी करने के लिए की वारदात

शहर के छावनी क्षेत्र स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार देर रात चोरी की घटना सामने आई। अज्ञात चोर ने मंदिर के दानपात्र से नकदी चुरा ली। यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोर मौके से फरार होने में सफल रहा। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के युवाओं ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की गई और उसे शाम को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जालौर का निवासी है और शहद निकालने का काम करता है। उसने अपनी नशे की लत को चोरी का कारण बताया और स्वीकार किया कि खाली समय में वह सूने मकानों व स्थानों की रेकी कर चोरी करता है। स्थानीय युवाओं ने आरोपी से चोरी की गई राशि का कुछ हिस्सा बरामद किया। उसे भविष्य में छावनी क्षेत्र में प्रवेश न करने की सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इस घटना ने क्षेत्र में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि नियमित गश्त और निगरानी होती, तो मंदिर के दानपात्र तक चोर नहीं पहुंच पाता। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *