दादा गुरु महाराज ने ओंकारेश्वर से नर्मदा परिक्रमा शुरू की है। दो दिन बाद गुरुवार को परिक्रमा मंडला जिले के देवगांव संगम पहुंचेगी। इस अवसर पर छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ में अलोनी महाराज सेवा संस्थान, गणेश मठ द्वारा परिक्रमा वासियों के लिए भोजन भंडारे एवं रात्रि विश्राम की विशेष व्यवस्था की गई है। सेवा कार्यक्रम शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति के अनुसार परिक्रमा में शामिल साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थित सेवा की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बताया जा रहा है कि छिंदवाड़ा जिले से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु 10 एवं 11 फरवरी को देवगांव संगम के लिए प्रस्थान करेंगे, ताकि वे इस पुण्य अवसर पर सेवा और दर्शन का लाभ प्राप्त कर सकें।


