छिंदवाड़ा भाजपा अध्यक्ष का विवादित बयान:सांसद की मौजूदगी में बोले: छोटे समाज के लोग हमारे ऊपर आकर बैठ जाते हैं

छिंदवाड़ा जिले की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। पाल समाज के एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का विवादित बयान सामने आया है, जिसके बाद ब्राह्मण समाज सहित कई वर्गों में नाराजगी देखने को मिल रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शेषराव यादव ने कहा कि “छोटे-छोटे समाज के लोग हमारे ऊपर आकर बैठ जाते हैं।” इसके बाद उन्होंने पंडित समाज पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनका काम पूजा-पाठ और ज्ञान देना है, लेकिन सत्ता हम ही चलाएंगे। यादव का यह बयान सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू की मौजूदगी में दिया गया, जिससे मामला और ज्यादा संवेदनशील हो गया। वीडियो सामने आने के बाद ब्राह्मण समाज में रोष अपने भाषण में यादव ने आगे कहा कि पंडित समाज पूजा भी करना चाहता है, ज्ञान भी देना चाहता है और सत्ता भी अपने हाथ में रखना चाहता है। इसी बयान को लेकर अब विरोध देखा जा रहा है। सार्वजनिक मंच से दिए गए इस बयान के बाद ब्राह्मण समाज सहित अन्य सामाजिक संगठनों में आक्रोश है। बीजेपी जिलाध्यक्ष के बयान को लोगों ने समाज को बांटने वाला और अपमानजनक बताया है। पहले भी विवादों में रह चुके हैं जिला अध्यक्ष यह पहला मौका नहीं है जब भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव अपने बयानों को लेकर विवादों में आए हों। इससे कुछ दिन पहले भी सार्वजनिक मंच से ‘भैया में भैया’ नारे को लेकर दिए गए एक बयान के चलते उन्हें भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री द्वारा फटकार लगाई जा चुकी है। इस मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… नारे विवाद पर भाजपा आलाकमान जिलाध्यक्ष पर नाराज छिंदवाड़ा भारतीय जनता पार्टी में पिछले दिनों ‘भैया में भैया’ नारे को लेकर हुए विवाद पर पार्टी आलाकमान ने सख्त रुख अपनाया है। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव को भोपाल तलब किया गया, जहां छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू भी मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *