छिंदवाड़ा में अब तक 38.6 इंच बारिश, औसत से कम:सामान्य औसत 41.6 इंच, हर्रई और तामिया में सबसे ज्यादा, परासिया में सबसे कम

छिंदवाड़ा जिले में इस साल की बरसात औसत से कम रही है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 41.6 इंच है, जबकि अब तक सिर्फ 38.6 इंच (981.6 मिमी) बारिश दर्ज की गई है। पिछले साल इसी अवधि तक 47.7 इंच (1212.6 मिमी) पानी गिरा था। अधीक्षक भू-अभिलेख के अनुसार, समाप्त 24 घंटे में जिले में औसत 0.38 इंच (9.7 मिमी) वर्षा हुई। सबसे ज्यादा छिंदवाड़ा तहसील में 0.9 इंच (23.8 मिमी) और चौरई व परासिया में 0.8 इंच के करीब पानी गिरा। अमरवाड़ा में 0.5 इंच, तामिया में 0.4 इंच, हर्रई में 0.6 इंच और जुन्नारदेव में सिर्फ 0.01 इंच दर्ज हुआ। अब तक की कुल बारिश 1 जून से अब तक छिंदवाड़ा तहसील में 35.0 इंच, मोहखेड़ में 36.8 इंच, तामिया में 46.1 इंच, अमरवाड़ा में 36.9 इंच, चौरई में 37.9 इंच, हर्रई में 54.0 इंच, बिछुआ में 35.7 इंच, परासिया में 28.8 इंच, जुन्नारदेव में 38.1 इंच, चांद में 40.6 इंच और उमरेठ में 36.7 इंच बारिश हुई। इनमें हर्रई और तामिया सबसे आगे हैं, जबकि परासिया सबसे पीछे है। मौसम का मिजाज शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री और न्यूनतम 22 से 23 डिग्री दर्ज हुआ। दिन में हल्की उमस रही, जबकि रात-सुबह ठंडक का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने अगले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। फसलों को फायदा, रबी के लिए और पानी जरूरी लगातार हो रही रिमझिम से खेतों में खड़ी फसलों को फायदा हो रहा है। हालांकि औसत से कम बारिश को देखते हुए जलस्तर और रबी सीजन की तैयारी के लिए अभी और पानी की जरूरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *