छिंदवाड़ा शहर के लोगों को आज (बुधवार) पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। नगर निगम द्वारा 11.5 एमएलडी जल प्रदाय प्लांट के सम्प टैंक की सफाई और मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है। इस वजह से शहर के बड़े हिस्से में आज 31 दिसंबर को जलापूर्ति ठप रहेगी। निगम ने नागरिकों से पानी स्टोर कर सहयोग की अपील की है। गुलाबरा-शनिचरा जोन सबसे ज्यादा प्रभावित नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि मेंटेनेंस के चलते मुख्य रूप से गुलाबरा और शनिचरा बाजार जल टंकी से जुड़े क्षेत्रों में आज नल नहीं आएंगे। इससे इन इलाकों के हजारों रहवासियों को अस्थायी जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। इन इलाकों में नहीं मिलेगा पानी लालबाग, चूनाभट्टा, डी. नेमा वाली गली, गांधीगंज, नई आबादी, रेलवे स्टेशन के सामने का क्षेत्र, गुलज़ार नगर, सिवनी रोड, नूरी टेंट वाली गली, सुकलु ढाना, सर्रा, इमलीखेड़ा चौक, इमलीखेड़ा बस्ती और थूनियाभांड क्षेत्र। ये वार्ड रहेंगे प्यासे वार्ड क्रमांक 11, 12, 13, 14, 15, 18, 29, 33, 35, 40, 41 और 42 के रहवासियों को आज पानी की सप्लाई नहीं मिलेगी। निगम का कहना है कि सफाई और मेंटेनेंस का काम पूरा होते ही सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी।


