छिंदवाड़ा में कम हुआ ठंड का असर:न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ौतरी; दाे दिन बाद फिर बढ़ेगी सर्दी

छिंदवाड़ा में पिछले दो दिनों से ठंड का असर कम होता नजर आ रहा है। शनिवार सुबह तापमान 6.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि दो दिनों से तापमान 4 से 5 डिग्री पर अटका हुआ था। तापमान में बढ़ौतरी के बाद लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर संत कुमार शर्मा ने बताया कि दो दिनों बाद एक बार फिर से तापमान में गिरावट होने के आसार है। तापमान 5 डिग्री तक गिर सकता है। इस दौरान आसमान साफ रहने के कारण ठंडी हवाएं चल सकती है, जिससे शाम और रात के समय ठंड बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिक शर्मा ने बताया कि अगले 15 दिनों तक कोई भी ऐसा क्लाइमेट नहीं बन रहा है, जिससे की बारिश हो सके। मौसम के साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *