छिंदवाड़ा में कुएं में गिरा 14 साल का बच्चा:SDRF 9 घंटे से कर रही तलाश, पानी अधिक होने से आ रही दिक्कत

छिंदवाड़ा में देहात थाना क्षेत्र के न्यू बजरंग नगर कॉलोनी में रविवार सुबह एक 14 वर्षीय का बच्चा कुएं में कूद गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जानकारी अनुसार सार्थक वानखेड़े पिता स्व. श्रीकांत वानखेड़े सुबह करीब 10 बजे घर की छत से सीधे कुएं में कूद गया। घटना के बाद से ही लगातार बचाव कार्य जारी है, लेकिन 9 घंटे बाद देर शाम 7 बजे तक कोई सफलता नहीं मिल सकी। पानी ज्यादा, रेस्क्यू में आ रही दिक्कत कुआं कच्चा है और इसमें पानी का स्तर काफी अधिक होने के कारण एसडीआरएफ टीम को सर्च ऑपरेशन में परेशानी हो रही है। भारी मात्रा में पानी होने की वजह से पहले कुएं को खाली कराया जा रहा है, ताकि नीचे तक पहुंचकर खोजबीन की जा सके। लेकिन लगातार पानी नीचे से रिस रहा है। जिससे कुआं खाली भी नहीं हो पा रहा है। मौके पर मौजूद एक रहवासी जगदीश पटेल ने बताया कि सुबह 10 बजे से हम सभी यहां मौजूद हैं। लेकिन अभी तक रेस्क्यू नहीं हो पाया है। कुआं गहरा है और पानी बहुत ज्यादा है, इसलिए खाली होने में भी समय लग रहा है। हमें नहीं लगता कि कुआं पूरी तरह खाली हो पाएगा। देहात थाना निरीक्षक जीएस राजपूत ने बताया कि बच्चे को ढूंढने के लिए एसडीआरएफ की टीम लगातार प्रयास कर रही है और रेस्क्यू जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *