छिंदवाड़ा में गोवंश काटने के मामले में दो लोगों के नाम सहित तीन पर FIR की गई है। मामला शुक्रवार शाम 5 बजे का है। पुलिस रात दो बजे पहुंची। मृत गोवंश बरामद किया है। वहीं जांच के बाद आज दोपहर में मामला दर्ज किया है। मामला ग्राम लालगांव का है। राशिद खान के खेत के पास नाले में कुछ लोगों द्वारा गोवंश वध करने की सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देश पर उपनिरीक्षक, एसडीओपी, तहसीलदार मौके पर पहुंचे। नाले में एक सफेद रंग का गोवंश मृत अवस्था में पाया गया, जिसके दाईं ओर की चमड़ी गर्दन से पूंछ तक छिली हुई थी। दाईं तरफ के आगे–पीछे दोनों पैर कटे मिले, जबकि बाईं ओर के पैर सुरक्षित स्थिति में थे। कटे हुए दोनों पैर समीप ही सफेद बोरी पर रखे मिले। पंचनामा तैयार कर करवाया PM, फिर कराया दफन
पशु चिकित्सक द्वारा मृत गोवंश का पोस्टमार्टम कराया। खुला छोड़ने पर बीमारी फैलने की आशंका को देखते हुए तहसीलदार व वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मौके पर जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदकर गोवंश को अवशेष सहित दफन कराया गया। पूरी प्रक्रिया का पंचनामा तैयार किया गया। पवन रघुवंशी ने रिपोर्ट में बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी आदिल मुसलमान, अदनान मुसलमान व अन्य व्यक्तियों को गौवंश को क्रूरता से काटते हुए देखा, जो पुलिस सूचना मिलने पर भाग गए। अंधेरा होने के कारण अन्य आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी। इन धाराओं में दर्ज हुआ मामलाथाना चांद पुलिस ने देहाती नालशी के आधार पर धारा 325, 3(5) BNS,धारा 4/9 गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम,धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम 1960के तहत अपराध क्रमांक 00/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।


