छिंदवाड़ा में जिम ट्रेनर उत्सव बैरागी को शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ 4 साल तक दुष्कर्म करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने प्रेम जाल में फंसाकर युवती का शोषण किया और जब उसने शादी का दबाव बनाया, तो उसे धमकियां देने लगा। पीड़िता की मुलाकात 2021 में छिंदवाड़ा के यू-2 जिम में जिम ट्रेनर उत्सव बैरागी से हुई थी। उत्सव ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। चार साल तक शादी का वादा करके शोषण करने के बाद, जब युवती ने उत्सव पर शादी के लिए कहा तो आरोपी ने उसे धमकी देना शुरू कर दिया। इसके बाद युवती ने हिम्मत जुटाकर देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी उत्सव बैरागी को गिरफ्तार कर लिया। देहात थाना टीआई गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रेप, धमकी और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


